![](https://swadeshtoday.com/wp-content/uploads/2024/06/Revised-AIPDM-WEB-BANNER-02-scaled.jpg)
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi) के विमान पर आतंकी हमले की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस को एक फोन कॉल मिला, जिसमें दावा किया गया कि आतंकी प्रधानमंत्री के विमान को निशाना बना सकते हैं। धमकी को गंभीरता से लेते हुए, मुंबई पुलिस ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने फोन करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पता चला कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि 11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें कहा गया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए, हमने तुरंत अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू कर दी।” जांच के बाद फोन करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए खतरे जैसी आंशका को खारिज किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी चार दिवसीय यात्रा पर फ्रांस और अमेरिका गए हैं। पहले चरण में फ्रांस पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। मैक्रों ने पीएम मोदी को एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता के लिए न्योता दिया था। पीएम मोदी ने 14वें इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 12 फरवरी को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच भारत में एआई के संभावित अवसरों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच गूगल और भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सहयोग को लेकर बातचीत भी हुई। अब प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस का दौरा खत्म करने के बाद बुधवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह पीएम मोदी का पहला अमेरिकी दौरा हैञ अवैध अप्रवासियों और अमेरिका द्वारा थोपे जा रहे टैरिफ्स के बीच मोदी का यह अमेरिकी दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
![](https://swadeshtoday.com/wp-content/uploads/2024/06/Revised-AIPDM-WEB-BANNER-01.jpg)