रांची। झारखंड में रांची की माताओं और बहनों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार की ओर से संचालित “मंईयां सम्मान योजना” के तहत जुलाई महीने की 2500 की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को इसकी जानकारी दी गयी।
यह भी पढ़े : रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
रांची जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि पहले चरण में 3 लाख 86 हजार 693 महिलाओं को कुल 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 रुपये की राशि डीबीटी के जरिए अंतरण कर दी गयी है। जिले के अनगड़ा में 16,490, अरगोड़ा (नगर निगम) में 11,923, बड़गाईं (नगर निगम) में 8,924, बेड़ो में 20,622, बुंडू में 8,489, बुंडू नगर पंचायत में 3,424, बुढ़मू में 17,657, चान्हो में 19,715, हेहल (नगर निगम) में 15,170, इटकी में 10,455, कांके में 31,540, कांके (नगर निगम) में 1,291, खलारी में 9,675, लापुंग में 11,216, मांडर में 23,279, नगड़ी में 17,677, नगड़ी (नगर निगम) में 7,439, नामकुम में 17,696, नामकुम (नगर निगम) में 8,368, ओरमांझी में 18,164, राहे में 9,527, रातू में 18,467, सिल्ली में 21,194, सोनाहातू में 12,820, तमाड़ में 18,500 और सदर (नगर निगम) में 26,971 महिलाओं को लाभ मिला है।
जिन महिलाओं का नाम पहले से सूची में है। लेकिन बैंक खाते से आधार लिंक नहीं है, उन्हें तुरंत आधार सीडिंग करानी होगी, वरना आगे पैसा नहीं मिलेगा। वहीं, जिनका भौतिक सत्यापन बाकी है, उनका काम भी तेजी से चल रहा है। जैसे ही सत्यापन पूरा होगा, बाकी योग्य महिलाओं को भी पैसा भेज दिया जाएगा। अगर आपका सत्यापन लंबित है, तो आप अपनी आंगनबाड़ी दीदी से मिलकर फॉर्म भर सकती हैं।