पिपरवार :सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बहेरा पंचायत के राजधर गावं से लापता पांच वर्षीय बालक का शव मंगलवार की दोपहर उसी के घर के पीछे झाड़ियो से मिला है।बच्चे की पहचान राजधर के भुईयाटोली निवासी पिन्टु भुइंया का पांच वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है।बच्चे का शव मिलने के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है।इस संबंध मे बच्चे की मां मुनीया देवी और पिता पिन्टु भुइंया ने बताया कि सुनील शनिवार 26 जुन की दोपहर से लापता था,काफी खोजबीन के बाद भी बच्चा नही मिलने के बाद स्थानीय ।पिपरवार पुलिस को इसकी सूचना दी गई।जिसके बाद मंगलवार की दोपहर स्थानीय पुलिस ने घर के पीछे कुछ दुरी पर झाड़ियो में बच्चे का शव बरामद किया गया।पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्ट्रमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है।बच्चे का शव मिलने से पुरा गांव मर्माहत है।स्थानीय लोगो ने बताया कि सुनील अपने मां-बाप का इकलौता संतान था,लेकिन उसकी मौत से पिन्दु भुईयां का घर का चिराग बुझ गया।सुनील के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।पिपरवार पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



