जूनागढ़: एक मजार को हटाने की नोटिस मिलने के बाद गुजरात जूनागढ़ शहर धधक उठा। चारो तरफ बवाल मच गया। नारेबाजी करते हुए हजारों की संख्या में लोग मजार के सामने एकत्र हो गए। पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में एक डिप्टी एसपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस घटना में एक शख्स की मौत की भी खबर है।
पुलिस के मुताबिक हमले में एक डिप्टी एसपी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और पुलिस पूरे शहर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
ये है मामला
जूनागढ़ महानगर पालिका की ओर से र टाउन प्लानर ने एक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि उक्त धार्मिक स्थल अवैध तरीके से बना है। पांच दिनों के अंदर ये धार्मिक स्थल के कानूनी तौर पर सही होने के सबूत पेश करें वरना ये धार्मिक स्थल तोड़ा दिया जाएगा। और इसका खर्च भी आपको देना होगा। धार्मिक नोटिस पढ़ते ही असमाजिक तत्व इकठ्ठा हो गए और नारे लगाने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो हमलावर हो गए। भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।










