रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के खिलाफ अदम्य वीरता का परिचय वीर अब्दुल हमीद जी ने दिया था। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी। देश उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


