रांची। रांची पुलिस लाइन में एक जमादार ने छुट्टी देने के बहाने एक महिला पुलिसकर्मी को कमरे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।महिला पुलिसकर्मी के शोर मचाने के बाद कई पुलिसकर्मी मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपी जमादार की पिटाई की। मामले की जानकारी मिलते ही रांची के एसएसपी ने आरोपी जमादार को निलंबित कर दिया है। रांची के जैप 10 में पदस्थापित एक महिला पुलिसकर्मी के साथ जमादार शत्रुघ्न सिंह ने पुलिस लाइन स्थित एक कमरे में बुला कर अश्लील हरकत की। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि वह छुट्टी के लिए आवेदन लेकर 2 दिनों से घूम रही थी। जमादार शत्रुघ्न सिंह ने महिला पुलिसकर्मी को कहा कि वह पुलिस लाइन में आकर उससे मिले।
वहां उसे छुट्टी मिल जाएगी। जब महिला पुलिसकर्मी रांची पुलिस लाइन पहुंची तब शत्रुघ्न ने उसे अपने कमरे में बुला लिया और अचानक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला पुलिसकर्मी किसी तरह उसके चंगुल से बचकर बाहर निकली और शोर मचाया। इसके बाद आसपास जमा महिला पुलिसकर्मियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला पुलिसकर्मियों के आक्रोश को देखकर जमादार शत्रुघ्न सिंह की हालत खराब हो गई। वह पुलिस लाइन परिसर में ही पीड़ित महिला पुलिसकर्मी के पैर पर गिर कर माफी मांगने लगा। इस दौरान नाराज महिला
पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई भी की। मौके पर पहुंचे पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने भी आरोपी जमादार को जमकर खरी-खोटी सुनाई और मामले की जानकारी एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को दी। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने कार्रवाई करते हुए आरोपी जमादार शत्रुघ्न को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि इस तरह की घटना बर्दाश्त योग्य नहीं है। फिलहाल आरोपित को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now