बरकट्ठा। सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर महावर बाबा मंदिर पथ का समतलीकरण और साफ सफाई की गई। मालूम हो कि सावन सोमवार को महावर बाबा की पूजा अर्चना के लिए आसपास के लोंगो की भारी भीड़ जुटती है। महावर युवा वाहिनी के सदस्यों ने महावर मोड़ से लेकर महावर बाबा मंदिर तक सड़क समतलीकरण और झाड़ियों की साफ सफाई किया। यह कार्य युवा वाहिनी के मार्गदर्शक और झारखंड ग्रामीण पुलिस राजेंद्र पासवान, महावर युवा वाहिनी अध्यक्ष सुशील कुमार हितैषी, उपाध्यक्ष उमेश पासवान, विकाश प्रसाद उर्फ विक्की, सत्यम भारती, मंटू प्रसाद, मनोहर प्रसाद ,सुनील प्रसाद, रामेश्वर पासवान, प्रभात गुप्ता, राजू प्रसाद, राजू कुमार, अभिजीत दास, मुन्ना कुमार, राजेश प्रसाद, पवन कुमार, रमन प्रसाद, मनोज प्रसाद, लालमणि प्रसाद, अनिल मंडल, रामचंद्र साव, किशोर पंडित, नारायण राणा, अरुण कुमार, बजरंग साव और मुकेश कुमार शामिल थे। सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर महाबर युवा वाहिनी के द्वारा वृक्षा रोपण, शरबत वितरण और राखी उत्सव का आयोजन किया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





