रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु साेमवार काे एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम काे संबाेधित किया।
यह भी पढ़े : झारखंड में जल्द होगी 4919 पदों पर पुलिस की भर्ती : मंत्री
मुख्यमंत्री साय राष्ट्रपति के आगमन पर कृतज्ञता ज्ञापन करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती दिवस मना रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत रही हैं। विधानसभा के सदस्य सत्र के लिए बहुत मेहनत करते हैं। एक अच्छे वातावरण में सदन का काम बेहतर चल रहा है। हाल में विधानसभा सदस्यों के लिए आइआइएम रायपुर पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि सीखने की प्रक्रिया चलते रहने चाहिए। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। आज राष्ट्रपति महोदय को हम सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन में हुए कार्यों की दी जानकारी
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति की वर्तमान विधानसभा छठवीं विधानसभा है। हमारे विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 90 है। अनुसूचित जनजाति के 30, अनुसूचित जाति के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 35 सदस्य, सामान्य वर्ग के 15 सदस्य, महिला सदस्यों की संख्या 19 है। इस विधानसभा में पहली बार चुनकर आए सदस्यों की संख्या 51 है। राष्ट्रपति की संसदीय व्यवस्था का उद्देश्य लोक कल्याण है। अब तक 565 अहम विधेयकों को विधानसभा में पारित किया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2005 में मातृशक्ति के सम्मान सुरक्षित रखने की दृष्टि से टोनही प्रताड़ना के लिए विधेयक पारित किया। लोकसभा गारंटी विधेयक खाद्य सुरक्षा विधेयक पारित किया गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि जगन्नाथ जी के लिए छत्तीसगढ़ से चावल जाता है। सीएम एक आदिवासी परिवार से हैं। सहजता और सरलता से नेतृत्व कर रहे है। हम सब छग के विकास के लिए काम कर रहे हैं।