रांची। झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाईटेड (जदयू) आगामी विधानसभा का चुनाव राज्य की सभी 81 सीटों पर अपने दम पर लडेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। जदयू राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी कर रही है।
जदयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर झारखंड में जदयू की सरकार बनती है, तो बिहार की तर्ज पर यहां भी शराबबंदी की जायेगी। जिस तरह बिहार में पिछले 12-13 वर्षों से बदलाव हुआ है, उस बदलाव की जरूरत झारखंड में भी है। उन्होंने कहा कि बिहार की तरह झारखंड में भी नीतीश कुमार मॉडल बनाया जायेगा।
कुमार ने कहा कि पार्टी की ओर से 12 सितम्बर को राज्य में जन भावना यात्रा की शुरूआत की गयी थी। दूसरा चरण 25 सितम्बर को कोडरमा से शुरू होगा। इस दौरान कोडरमा में एक सभा भी होगी। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह, सह प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जन भावना यात्रा के दूसरे चरण में 26 सितम्बर को हजारीबाग के बडकागांव में सभा होगी। 27 को रामगढ के गोला में यह यात्रा निकाली जायेगी। कुमार ने कहा कि यात्रा के दौरान पार्टी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यात्रा के दौरान पार्टी जनता की भावना को भी समझ रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बने 19 वर्ष होने को हैं, लेकिन यहां उतना विकास नहीं हो पाया, जितना होना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि जन भावना यात्रा का तीसरा चरण दुर्गा पूजा के बाद शुरू होगा। तीसरे चरण की शुरूआत राज्य के संथाल परगना से होगी। जबकि चौथा और आखिरी चरण कोल्हान प्रमंडल में किया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में जदयू के रांची जिलाध्यक्ष संजय सहाय, कृष्णानंद सिंह आदि मौजूद थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now