पलामू : पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति को दिया जहर देकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पत्नी अपने पति के शराब की लत से परेशान थी। शराब के नशे में पति, पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करता था। तंग आकर पत्नी ने घर में रखे महुआ के शराब में जहर मिलाकर पति को पिला दिया, जिससे पति की मौत हो गई। बाद में पत्नी और बेटी ने मिलकर शव को कुआं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी गांव का है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



