केंद्रीय मंत्री ने विश्रामपुर में किया चुनावी सभा,भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी के लिये मांगा समर्थन
मेदिनीनगर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने जो काम 55 सालों में नहीं किया वह हमारी सरकार ने महज पांच सालों में कर दिखाया। गडकरी विश्रामपुर के डांक बंगला मैदान में शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश से गरीबी हटाने का वादा किया था। गरीबी हटाने का यही नारा उनकी बेटी इंदिरा गांधी फिर राजीव गांधी उसके बाद सोनिया गांधी ने भी दिया। अब नेहरू का पोता राहुल गांधी भी देश से गरीबी हटाने का वादा करते फिर रहे हैं। आखिर कांग्रेस 55 साल करती क्या रही। कांग्रेस ने इन 55 सालों में देश की गरीबी हटाने के बजाय कांग्रेस के नेताओं व चमचों की गरीबी हटायी। कांग्रेस ने सिर्फ देश लूटने का काम किया। हमने तो गांवो को शहर से जोड़ने के लिये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की। कांग्रेस के राज्य में एक दिन में मात्र दो किमी सड़क बनता था। आज मोदी सरकार ने प्रतिदिन 30 किलोमीटर सड़क बन रही है। हमारी केंद्र व राज्य सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया। देश के गांवों को शहरी सुविधाओं से लैश किया जा रहा है।
उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र चंद्रवंशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुये कहा कि भाजपा ने जो काम झारखंड में किया है वह तो सिर्फ झांकी है। अभी विकास के कई रास्ते तय करने है। हम झारखंड को बदल कर दिखायेंगे। भाजपा उम्मीदवार और स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने अपनी उपलब्धियां गिनायी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य के क्षेत्र में झारखंड को देश में पहले स्थान पर काबिज कराया। तीन नये मेडिकल कॉलेज खोले,आयुष भारत योजना को धरातल पर उतारा। उन्होंने कहा कि हम कोई दावा-वादा नहीं करते सिर्फ काम करने में विश्वास करते हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now