DHANBAD : बीसीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक (एस्टेट) आलोक कुमार के कंपनी द्वारा आवंटित आवास, क्वार्टर संख्या C-44, हरिना कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने 15 लाख रुपये से अधिक के आभूषण और लगभग ₹10,000/- नकद सहित कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आलोक कुमार गुरुवार की सुबह लगभग 09:00 बजे अपनी कार्यालय ड्यूटी पर गए थे। जब वे रात लगभग 09:18 बजे अपने आवास लौटे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार की कुंडी का कब्ज़ा टूटा हुआ था, जिससे स्पष्ट हो गया कि किसी ने जबरन घर में प्रवेश किया है।
क्वार्टर के अंदर का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गए। अलमारी का ताला खुला हुआ था और पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उन्हें चोरी की पुष्टि हुई।
चोरी हुए सामानों का ब्यौरा
चोरी हुए आभूषणों का विस्तृत विवरण निम्नलिखित है, जिनका कुल अनुमानित मूल्य ₹15 लाख से अधिक बताया जा रहा है: * एक हार सेट , 2 कंगन
,1 नथिया, 4 सेट कान की बाली,4 सेट झुमका, 2 रिंग, 2 नोज़ रिंग (नाक की बाली),1 ब्रेसलेट, 1मंगलसूत्र, चांदी के सिल्वर की 4 सेट पायल, 6 पीस बिछिया,लगभग ₹10,000/- नकद के साथ अन्य कुछ कीमती एवं व्यक्तिगत आभूषण तथा वस्तुएँ,आलोक कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर अज्ञात चोरों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने घटना को अपने तथा अपने परिवार के लिए गहन चिंता एवं असुरक्षा का कारण बताया है।
उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आवश्यक धाराओं में उचित व कठोर कानूनी कार्रवाई करने, चोरी किए गए सामान की बरामदगी, अपराधियों की पहचान, तथा गिरफ्तारी हेतु शीघ्र कार्यवाही करने का विनम्र निवेदन किया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



