RANCHI : राज्य में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। आने वाले दिनों में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। इस दौरान सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। छह और सात दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ होगा।
अगले दो दिनों के अंदर दिखने लगेगा ठंड का असर मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के अंदर ठंड का असर दिखने लगेगा। तापमान में भी गिरावट आएगी। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और सिमडेगा में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं राज्य के शेष इलाकों में भी अगले तीन दिनों के अंदर तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है। रांची में छाया रहेगा कोहरा मौसम विभाग के अनुसार, पांच दिसंबर को राजधानी रांची में सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। पांच दिसंबर को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य में सबसे अधित तापमान जमशेदपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गढ़वा में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now