पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड और ओडिशा में रेलवे के लिए इस बार 2026-27 के बजट अनुदान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 2026-27 के केंद्रीय बजट में रेलवे के लिए बड़ा आवंटन किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में झारखंड में रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए कुल 7536 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो 2009 से 2014 के दौरान औसत 457 करोड़ रुपये के प्रावधान के मुकाबले यानि लगभग 16 गुना अधिक है।
रेल मंत्री ने कहा कि ओडिशा के लिए 2026-27 में कुल 10,928 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो 2009 से 2014 के औसत 838 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 13 गुना अधिक है।
प्रेस वार्ता में चक्रधरपुर मुख्यालय पर सीपीआरओ और सीकेएस तरुण हुरिया उपस्थित थे। उन्होंने मौके पर पत्रकारों को बजट आवंटन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न रेलवे परियोजनाओं पर भी प्रकाश डाला।






