नई दिल्ली। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से निपटने के दुनिया के प्रयासों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए यह वायरस जिम्मेदार था।
हाल ही में डेल्टा वेरिएंट ने भी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन ने दावा किया है कि उसके देश में 11 दिन में मामले दोगुने हो गए और इसका जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट को माना जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि पेरू में लैम्ब्डा वेरिएंट का ज्यादा असर पाया गया। पेरू में अप्रैल 2021 से लेकर अब तक 81 फीसदी कोरोना मामले इसी वेरिएंट से जुड़े हुए हैं। उधर चिली में पिछले 60 दिनों में सबमिट किए गए मामलों में से 32 प्रतिशत मामलों यह वेरिएंट पाया गया है। अर्जेंटीना और इक्वाडोर जैसे अन्य देशों में भी इस वेरिएंट के कई मामले दर्ज किए गए हैं। इन्हें मिलाकर कुल 29 देशों में इस वैरिएंट के मामले मिले हैं।