देवघर। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती से कार्य कर रही है। पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ सभी थानाध्यक्षों को एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने का विशेष आदेश दिया है। वही विधानसभा चुनाव को लेकर सभी थाना क्षेत्र के पंचायत व वार्ड स्तर पर असामाजिक तत्वों की पहचान करने का काम पुलिस द्वारा तेज कर दिया गया है।
विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर है। दिन प्रतिदिन समाज में अराजकता फैलाने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जब से सोशल मीडिया का दुरूपयोग बढ़ा है तब से फेसबुक, व्हाटसएप आदि के माध्यम से लोग समाज में अशांति, अफवाह फैलाने का काम करते रहते हैं। वैसे लोगों के नामों की सूची भी तैयार की जा रही है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now