सरायकेला। जिले के टाटा रांची राजमार्ग पर चांडिल थाना क्षेत्र के भादूडीह गांव स्थित कृष्णा होटल के समीप हुए सड़क हादसे में तीन व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी घायल व्यक्ति चांडिल थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव के निवासी हैं। इस दुर्घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को दोपहर घटी इस घटना के बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के साकची से सब्जी बेचकर सभी लोग एक पिकअप वैन पर सवार होकर चांडिल स्थित तिरुलडीह गांव जा रहे थे। इसी दौरान भादुडीह गाँव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक 409 ट्रक से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें घटनास्थल पर ही तीन व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



