जमशेदपुर: जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के माटीहाना पंचायत अंतर्गत कोकमारा गांव के समीप चाकुलिया- बहरागोड़ा मुख्य सड़क के किनारे बुधवार को खोड़ी मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से घटनास्थल पर तीन महिला मजदूर की मौत हो गई है और चार महिला मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। सभी चार महिला मजूरों का इलाज चल रहा है। मृतक महिलाओं में भूतिया गांव के बनियाकुंदर गांव की मंजू किस्कू (32), सुशीला सोरेन (29) और आलमानी टुडु (50) शामिल हैं।
बताया जाता है कि सभी महिलाएं भूतिया पंचायत के बनिया कुंदर गांव की निवासी है। तत्काल सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना प्रभारी विकास कुमार तथा अंचल पदाधिकारी भोले शंकर महतो दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत जेसीबी मंगवाकर घायलों को तथा मृतकों को मिट्टी से बाहर निकाल कर घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार खोड़ी मिट्टी से ग्रामीण अपने घरों में लेपन के लिए करते हैं। बुधवार को सभी महिला मजदूर खुदाई खुदाई कर रही थी, इस दौरान अचानक मिट्टी धंस जाने से मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस घटना से तीन महिला मजदूरों की मिट्टी के नीचे दबने से घटनास्थल ही मृत्यु हो गई तथा चार महिला मजदूर घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।