जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी पंचायत के मंझलादिह पहाड़ी में सफेद मिट्टी उत्खनन के दौरान चाल धंसने से तीन महिला की दबकर मौत हो गई। अन्य दो के दबे रहने की आशंका है। प्रशासन व पुलिस पहुंचकर जेसीबी से मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। दो महिलाओं के शव की ही पहचान हो पाई है। घटना स्थल पर लीगों की भीड़ जुटी हुई है। घटना सोमवार की है। तीनों महिला मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र की बताई गई है। एक शव की पहचान चैनपुर निवासी सद्याम अंसारी की पत्नी शहनाज खातून (27) के रूप में कई गई है। शवों को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। दो की पहचान नहीं हो पायी है।
सूचना मिलने पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, विधायक इरफान अंसारी, एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय, एसडीओ संजय पांडे ,सीओ केदारनाथ सिंह और थाना प्रभारी अजित कुमार राहत बचाओ कार्य में लगे है। जेसीबी लगाकर मिट्टी हटाई जा रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



