Ranchi आर. बी.स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, हेथा, पतराटोली में मंगलवार को असिस्टेंट टूरिज्म मैनेजर देवीका मंडल ने युवा टूरिज्म क्लब के बारे जानकारी दीं। उन्होंने टूरिज्म क्लब के बारे जानकारी देते हुए कहा कि यह अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को जानते हुए स्वयं के बारे जानने का प्रयास है। साथ ही प्रत्येक वर्ष हर राज्य को किसी राज्य के साथ जोड़कर उनके संस्कृति का सम्मिश्रण कर उसकी संपूर्ण जानकरी एवं वहां पर्यटन का सुअवसर देना इसका उद्देश्य है। प्राचार्या प्रवीणा सिंह ने कहा कि इस क्लब के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के बारे जानते हुए राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देंगे। अध्यक्ष मीरा शाहदेव ने कहा कि छात्र अपने गांवों, कस्बों, शहरों, और राज्यों में मौजूद समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत के बारे में शिक्षित एवं जागरूक होंगे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



