रांची। सरायकेला-खरसावां जिले की इचागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर के रहने वाले कार में सवार सभी लोग पिकनिक मनाने दशम फॉल जा रहे थे। दुर्घटना घटना जमशेदपुर के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नीमडीह में दड़ुवा के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छोटू होटल के करीब एनएच-33 पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। सभी शव गाड़ी में फंस गए थे। घटना पर पहुंची इचागढ़ पुलिस ने कार को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला।
घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी मंजू देवी ने बताया कि सभी लोग दशम फॉल घूमने जा रहे थे। मृतक आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले हैं। मृतकों में ममता, मधु, अमन और अवध किशोर हैं। आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले प्रभात टाटा स्टील में मैनेजर हैं। प्रभात कुमार ने बताया कि मृतक अवध किशोर उनके ममेरे साले हैं। सभी लोगों ने दशम फॉल में पिकनिक जाने की योजना बनाई थी। इसके बाद यह लोग दो कार से दशम फॉल जाने के लिए निकले थे। प्रभात कुमार की कार पीछे थी। उसके आगे अवध कुमार की कार चल रही थी। गाड़ी अमन चला रहा था। छोटू होटल के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी में कार ने जोरदार
टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में एक बच्चा घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बाकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी और मौत के बीच अपनी लड़ाई अस्पताल में लड़ रहे हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



