रांची। रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में मंगलवार को तीन स्कूली छात्राओं की मौत हो गई, जबकि कुछ छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। मृत छात्राओं की पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जाता है कि बुंडू सूर्य मंदिर स्कूल की आठ छात्राएं पैदल स्कूल से घर जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बच्चियों को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक ने एक ट्रैक्टर को भी टक्कर मार दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई हैं। एक घंटे से आवागमन बाधित है। लोग मुआवजे की मांग कर रहे है।
मौके पर बुंडू डीएसपी अजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



