नक्सल उन्मूलन अभियान में झारखंड पुलिस को मिल रही है निरंतर कई सफलता
रांची। झारखंड में सक्रिय विभिन्न नक्सली संगठनों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को निरंतर कई सफलताएं मिल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य बिगन गंझू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने एसएलआर, मैगजीन, सैकड़ों जिन्दा कारतूस और मोबाइल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाके में नक्सली गतिविधि की सूचना पर झारखंड जगुआर, के साथ लातेहार, मनिका और बालूमाथ पुलिस की संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान रजवार जंगल के समीप संदिग्ध पर नजर पड़ी। जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादी के निशानदेही पर एक लोडेड एसएलआर, 146 जिन्दा कारतूस, चार मैगजीन, पिट्ठू व मोबाइल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी फिलहाल टीएसपीसी संगठन में था। जो टीपीसी संगठन में हथियार के साथ सामिल होने के फिराक में थे। इधर पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग व दस्तावेज हाथ लगी है। जिसे गुप्त रखकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



