कटकमसांडी (हजारीबाग)। सरकारी राशि की गबन के आरोप में फरार स्कूल के अध्यक्ष व सचिव को कटकमसांडी पुलिस ने हिरासत में लेकर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय कोयला टांड़ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा व सचिव सह पारा शिक्षक अर्जुन मुंडा पर करीब 70 हजार रूपए की हेराफेरी कर झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग को दिग्भ्रमित करने का काम किया था। इस गबन के आरोप में नव प्राथमिक विद्यालय डोड़वा के अध्यक्ष बद्री मेहता पूर्व में तीन माह जेल की सजा काटकर बाहर निकला है। मालुम हो कि झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से विद्यालय विकास की राशि एनपीएस डोड़वा के वीईसी के खाते में जाना था। मगर वह राशि गलती से एनपीएस कोयला टांड़ के खाते में चला गया था। बाद में उक्त लोगों द्वारा राशि की निकासी कर बंदरबांट कर ली गई थी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





