रांची। रांची के डोरंडा पुलिस ने सोने की चेन छीनने के मामले में एक अपराधी सहित सोनार को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अपराधी का नाम मोहम्मद कैफ (19) है। वह हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र की कुर्बान चौक का रहने वाला है। इसके निशानदेही पर गला हुआ सोना बरामद किया गया हैं। सिटी एसपी सौरभ ने शुक्रवार को बताया कि 5 अक्टूबर को चुटिया थाना क्षेत्र की न्यू अमरावती कॉलोनी निवासी युगल किशोर राय ने थाने में सोने की चेन छीनने का मामला दर्ज करवाया था। घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधी घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर भाग गए थे। बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था। बाइक इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर मामले में मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि मोहम्मद कैफ की निशानदेही पर चोरी का सामान लेने वाला सुनार शेख अमनउद्दीन (19) को भी अमन गोल्ड पॉलिश अपर बाजार से गिरफ्तार किया गया। अमनउद्दीन भी पुरी थाना क्षेत्र के खेत मोहल्ला छोटा तालाब के समीप का रहने वाला है। दोनों ने अपना अपना अपराध स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर गला हुआ सोना बरामद किया गया। टीम में डोरंडा थाना प्रभारी शैलेश कुमार ,आनंद प्रकाश सिंह,उत्तम कुमार राय ,सनी कुमार, विष्णु कांत ,विवेक कुमार, श्रीकांत कुमार, साजिद खान सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



