रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के रांची साइबर क्राइम थाना ने शनिवार को सेवानिवृत अवर सचिव गजेंद्र ओझा के रिटायरमेंट बेनिफिट से कुल 14 लाख रुपए उड़ाने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में नीरज कुमार अम्बष्ट और ओम प्रकाश राम उर्फ ओम प्रकाश पासवान शामिल है दोनों जामताड़ा जिले के रहने वाले हैं। एडीजी अनिल पलटा ने बताया कि सेवानिवृत अवर सचिव के रिटायरमेंट बेनिफिट से कुल 14 लाख रुपए एसबीआई योनो एप में केवाईसी अपडेट करवाने के नाम पर पेन आधार और ओटीपी मंगवा करो ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर अवैध निकासी कर ली गई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों ने पूछताछ में पूर्व में भी धोखाधड़ी कर पांच लाख 40 हजार की अवैध निकासी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now