रांची। तमाड़ थाना पुलिस ने दो अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपनी तस्करों में सागर मुंडा और बिरसा मुंडा शामिल है। इनके पास से छह किलो अफीम, एक होंडा शाइन बाइक (जेएच 05एआर 3942) और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर राय बेड़ा की ओर से नशीली पदार्थ लेकर आ रहा है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू अजय कुमार के नेतृत्व में कुटाचावली के तरफ जा रही टीम को दिया गया। टीम पहले से उस क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी।
टीम ने तुरंत सूचना मिलते कुटाचावली पहुंच कर गांव से पहले पक्की सड़क के दोनों तरफ पुलिस बल को तैनात किया। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो व्यक्ति रायबेड़ा की ओर से आए। इसे रोकने के लिए इशारा किया गया। लेकिन दोनों भागने की कोशिश करने लगे, जिसे वहां तैनात पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ के क्रम में पकड़ाई दोनों तस्करों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि दोनों जंगल के अगल-बगल से अफीम खरीदते हैं। इसके बाद उसे बेचते हैं। दोनों तमाड़ के ही रहने वाले हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now