खूँटी। जिला में कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थिति में केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के बाद शशि रंजन ने त्वरित ऑक्सीजन सिलेंडर की उपयोगिता के लिए वितरण प्रारंभ करा दिया है। जिसकी सुविधा केवल एमसीएच या डीसीएच में ही नहीं अपितु जिले के लोगों को भी मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद अर्जुन मुंडा के निर्देशन पर रेड क्रॉस सोसाइटी को आम जनों के उपयोग के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने का जिम्मा दिया गया है। जिससे जिले के आमजन अपना सिलेंडर लाकर गैस रिफिल कराकर के अपने घरों में भी मरीजों के लिए उपयोग कर सकेंगे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



