रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने शनिवार को नई दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल जाकर राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम महोत्सव, 2025 का किया उद्घाटन
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद सेठ ने बताया कि दिशोम गुरु के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बहुत जल्द ही वो झारखंड को आशीर्वाद देने हम सबके बीच होंगे।



