हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल के 56 वें जन्मदिन के अवसर पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अनोखी पहल की। आम बच्चों जैसी खुशियों से वंचित समाज के दर्जनों अबोध बच्चों को शहर के डिस्ट्रीक्ट बोर्ड चौक के समीप अवस्थित जिला परिषद पार्क का सैर कराया। यहां नादान बच्चों ने ख़ूब एंजॉय किया। अमूमन ऐसे बच्चे पार्क के अंदर एंजॉय करने वाले बच्चों को पार्क के बाहर से निहारते थे। ये ना स्कूल देखें ना ही खेल का मैदान, इनका बचपन फूटपाथ और कबाड़ में ही गुजरता है ।
सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया कि बच्चे ईश्वर के सच्चे स्वरूप होते हैं। समाज के दबे, कुचले, शोषित और वंचित वर्ग के इन बच्चों के भावनाओं से प्रभावित हुआ और इनके द्वारा पार्क में झांककर अन्य बच्चों को खेलता देख मुझे अंदर से झकझोर गया। सदर विधायक मनीष जायसवाल की सोच रही है कि जरूरतमंदों की सेवा में हरसंभव तत्पर रहें। विधायक श्री जायसवाल की इसी सेवा भावी सोच को आत्मसात करते हुए मैंने इन बच्चों के लिए पार्क का गेट खुलवाया और इन्हें अंदर सैर कराया। इन नादान बच्चों के चेहरे की मुस्कान और आंतरिक खुशी को देख मुझे भी अपार खुशी की अनुभूति हुई। इन बच्चों संग मैंने भी ख़ूब एंजॉय किया। विधायक श्री जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि अपनों और जान- पहचान वालों के साथ खुशियां तो सभी मनाते हैं लेकिन खुशियों के कुछ विशेष क्षण को अगर ऐसे अनजान मासूमों के साथ मनाया जाए तो दोगुनी हो जाती है ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





