खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत क्षेत्र के डाक-बंगला रोड स्थित संघ भवन में रविवार को आयोजित वनवासी कल्याण केंद्र की बैठक में ग्राम संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सात सौ गांवों में संपर्क चलाने का निर्णय लिया गया और 62 गांवों में जनजातीय गौरव दिवस मनाने की योजना बनाई गई। वनवासी कल्याण केंद्र की बैठक में सुगुन दास मुंडा ने कहा की वनवासी कल्याण आश्रम का कार्य 1952 से शुरू होकर अभी तक संपूर्ण देश में जनजाति समाज को बचाने के लिए कार्य कर रहा है। जनजाति समाज के विकास के लिए कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर समाज में जाकर कल्याण आश्रम के बारे में बताने की आवश्यकता है। आज जनजाति समाज में कल्याण आश्रम के प्रति विश्वास जग रहा है। वनवासी कल्याण आश्रम उनके धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए रुढ़िवादी व्यवस्था को बचाने के लिए कार्य कर रहा है आज हमें सजग और सतर्क होकर विधर्मी से संस्कृति को बचाने की आवश्यकता है। प्रांत के श्रद्धा जागरण प्रमुख मुसाफिर विश्वकर्मा ने कहा कि जनजाति समाज की अस्मिता, आस्था के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। समाज में हर व्यक्ति में समाज के प्रति भाव है, उनके इस भाव की जगाने की सकता है।
झारखंड प्रांत के जनजाति संपर्क प्रमुख तुलसी महतो ने कहा कि जनजाति समाज को संपर्क के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभा तथा उनकी मूल संस्कृति को हर हाल में बचाने की आवश्यकता है। बैठक में संजय पाठक, साधो मुंडा, महावीर दास, रंनदाय नाग, निखिल कांडुलना, जयप्रकाश भगत, रमेश राम, विक्रम राम, दिलीप सिंह, लीलावती देवी, छोटे राय मुंडा, करम सिंह मुंडा, गोपाल मुंडा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now