रांची। हिंदू जागरण झारखंड की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 2-3 अगस्त को रांची में संपन्न हुई। रविवार को वनवासी कल्याण केंद्र सभागार में आयोजित समापन सत्र में विक्रम शर्मा को हिंदू जागरण, झारखंड प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया। इसकी घोषणा हिन्दू जागरण के राष्ट्रीय सह संगठक कमलेश सिंह ने की। इससे पहले ऋषि नाथ शाहदेव झारखंड के संयोजक और विक्रम शर्मा सह संयोजक थे।
यह भी पढ़े : बड़ी खबर: दो बच्चों सहित मां ने लगाई फांसी, तीनों की मौत
विक्रम शर्मा बीते 12 वर्षों से संगठन में लगातार काम कर रहे थे।
इस प्रांतीय बैठक में हिंदू जागरण के उतर-पूर्व और पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री सुमन कुमार, झारखंड-बिहार के संयोजक विनोद कुमार यादव पूरे समय उपस्थित रहे।



