बड़कागांव। प्रखंड के महुगाई खुर्द ग्राम में विगत कुछ दिनों पूर्व से ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण पूरा गांव अंधेरे मे था। ट्रांसफार्मर की खराबी की वजह से बिजली बहाल होने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद को इन समस्याओं से अवगत कराया। विधायक अंबा प्रसाद ने तत्काल समस्या का निदान करते हुए महुगाई खुर्द में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। गांव में बिजली आने पर खुशी की लहर है। इस अवसर पर बड़कागाँव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय महतो, संतोष राणा, नासिर हुसैन, गौतम कुमार, नंद किशोर कुमार समेत समस्त ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद का आभार व्यक्त किया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



