खूँटी। जिला बॉलीबॉल संघ के द्वारा बिरसा कॉलेज मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 10 टीमों ने भाग लिया, जबकि बालिका वर्ग में दो टीम शामिल हुई। बालक वर्ग में यंग स्टार खूंटी तथा बालिका वर्ग में एसडीए स्कूल खूंटी की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 महिला खिलाड़ियों सहित 30 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने बताया कि चयनित सभी 30 खिलाड़ियों को 26 से 30 सितंबर तक डीएवी स्कूल खूंटी में अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षण दिलाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार ने किया।
खूँटी जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में आज स्थानीय बिरसा कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के बाद प्रशिक्षण के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें दस लड़कियाँ हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार ने किया। महिला वर्ग में एसडीए खूंटी की टीम ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। पुरुष वर्ग में यंग स्टार खूंटी की टीम विजेता रही। कॉलेज का प्राचार्या डॉ जे किरो ने विजेता और उप विजेता टीम के बीच पुरस्कार वितरण की।
इस अवसर पर विरसा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो जे किरो, एसडीए स्कूल के प्राचार्य पतरस मुर्मू, राजकुमार गुप्ता, पीटर मुंडू, वार्डसन स्वांसी, राजेश चोड़े, विश्राम कुजूर, पीटर मुंडू, सुरेंद्र मोहन यादव, विकास मिश्रा सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now