![](https://ik.imagekit.io/stdigital/wp-content/uploads/2024/06/21-26.06.2024_LEADERBOARD-1-1-scaled.jpg)
Ranchi: हिन्दू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch), सिल्ली के तत्वधान में मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम रविवार को सोनाली मैरेज हॉल सिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (झारखंड, बिहार , बंगाल, ओडिशा) डॉ सुमन कुमार (Dr. Suman Kumar) विशेष रुप से उपस्थित थे। इस मौके पर सुमन कुमार ने समस्त मतदाताओं से आह्वान किया की देश हित में करें मतदान तभी होगा राष्ट्र का उत्थान। पहले मतदान फिर जलपान के स्लोगन के साथ बैठक की शुरुवात की गई।
उन्होंने देश में हो रहे लोकतंत्र के महापर्व के लिए लोगो से कहा की जो राम को लाए हैं हम उन्हें अवश्य लायेंगे , जिनके सार्थक प्रयास से अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर बना, देश में सीएए कानून लागू हुआ, आर्टिकल 370 को हटाया गया , महिला सशक्तिकरण को लेकर कानून बनाया गया उन्होंने वहा के नागरिकों से अपील किया कि आपका वोट देश धर्म की रक्षा के लिए, युवाओं के विकास के लिए, बेटियों की सुरक्षा के लिए, देश में राष्ट्रव्यापी शिक्षा नीति बनाने वालो के लिए, लव जिहाद समाप्त करने के लिए आपका मतदान अति आवश्यक है इसलिए आप अपना बहुमूल्य मत राष्ट्र हित देश हित के लिए जरूर करे।
कार्यक्रम का संचालन कुमार गौतम के ने किया गया।
मौके पर हिन्दू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) झारखंड प्रांत के सह संयोजक विक्रम शर्मा, रांची ग्रामीण जिला संयोजिका बालिका देवी जी, अमित कुमार, अशोक कुमार, डॉ मधुसूदन मिश्रा, श्याम सुंदर महतो, महेश महतो, शिवलाल महतो, कंचन, अशोक साहू, बसंत सिंह मुकेश सिंह, सबनी देवी, दीपाली देवी, रीना देवी, सोनाली देवी, रीता देवी, सबिता देवी, रोजनी देवी, सोचनी देवी, सोमारी देवी, सुशीला देवी, रोंभा देवी, मधुबाला देवी, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://ik.imagekit.io/stdigital/wp-content/uploads/2024/06/21-26.06.2024_MEDIUM-1-1.jpg)