रांची: न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया है। समन जारी होने के बाद उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी किया गया है। मामले में अगली सुनवाई की तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। यह मामला वर्ष 2017 का है। इसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई और फिल्मों में उन्हें पैसे लगाने को ऑफर मिला। आरोप के मुताबिक फिल्म देशी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया। इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे वापस करने की मांग की थी। अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया।
Previous Articleपूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटा भाजपा में शामिल
Next Article बहू ने सास को कुल्हाड़ी से काट डाला



