पटना। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राज ने मीडिया में जारी बयान में शुक्रवार काे कहा कि बिहार सरकार राज्य के 16 जिलों में मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिससे कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खुलेगा।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने की राज्य की जनता से शीतलहर में सावधानी बरतने की अपील
इस योजना के तहत किसानों को इकाई लागत का 75 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप मखाना उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। सरकार का यह निर्णय न केवल बिहार के कृषि विकास को नई गति देगा, बल्कि किसानों की आय में भी सार्थक सुधार लाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। मखाना की खेती को प्रोत्साहन देकर राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और कृषि बाजार में बिहार की पहचान को और भी सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह कदम किसानों के हितों को सुरक्षित करने, आधुनिक खेती को प्रोत्साहित करने और बिहार को कृषि आधारित उद्योगों का केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
यह योजना बिहार सरकार की दूरदर्शी सोच और किसान हितैषी नीतियों का प्रमाण है, जो आने वाले समय में राज्य के आर्थिक विकास और समृद्धि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।






