KODARMA: डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरीडीह में बुधवार देर शाम को एक विवाहित युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतिक की पहचान सिमरन प्रवीण प20) के रूप मे हुई है। मायके वालो ने हत्या का आरोप लगाया है। जिसमे कहा गया है की युवती के साथ ससुराल वालो के द्वारा मारपीट करने के बाद युवती 3 महीने से मायके मे थी। जिसके बाद समाज के लोगो के साथ बैठक कर युवक ने अपनी पत्नी को मंगलवार को रात 9.30 बजे लेकर ससुराल आ गया था । लड़की को ससुराल वाले मारपीट कर रहे थे, उस समय मोबाइल पर फोन लगा हुआ था। और लड़की को गला दबा कर युवती को मार कर फांसी का रूप देने का कोशिश किया गया है। घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार है। घटना की सूचना के बाद डोमचांच पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। और घटना की जाँच मे जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की तीन महीना पूर्व विवाह हुआ था। खबर लिखे जाने तक मायके वालों द्वारा थाना मे आवेदन नहीं दिया गया था।
Previous Article‘ऑपरेशन सिंदूर’ को संतों का समर्थन, वीर जवानों को मिला आशीर्वाद
Next Article बदला हुआ भारत, बदला लेना जानता है



