रांची : झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राजधानी रांची सहित राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़े : मधुमक्खी पालन महिलाओं के लिए आजीविका का बेहतर विकल्प : दीपिका
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके कारण कई क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है।
बारिश और तेज हवाओं के कारण पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।




