कटकमसांडी (हजारीबाग)। फंदे से झूलकर 26 वर्षीय एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। घटना गुरूवार देर शाम की है। मृतक की पहचान पेलावल ओपी क्षेत्र के कंचनपुर निवासी जगदीश महतो के द्वितीय पुत्र संतोष महतो के रूप में की गई। पेलावल पुलिस ने छड़वा डैम स्थित जंगल के एक सखुवा के पेड़ से लटकता शव को उतारकर अपने कब्जे में लिया और एचएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक घरेलू मामुली विवाद में युवक द्वारा यह कायराना कदम उठाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरूवार को दिन के तीन बजे के आसपास युवक को छड़वा डैम के इर्द-गिर्द देखा गया था। युवक ने तीन बजे के बाद ही खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद करीब शाम सात बजे घटना की जानकारी हुई। तब जाकर पेलावल पुलिस को जानकारी दी गई। ओपी प्रभारी विकर्ण कुमार ने बताया कि प्रथम द्रष्टया यह आत्महत्या है। शेष जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिल सकती है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now