गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधौड़ा में शनिवार को हुए भू-धंसान से बबलू मियां (35) की मौत हो गई। बबलू मियां का इसी इलाके का रहने वाला था। सिमरियाधौड़ा निवासी मो. इदरीश का बेटा बबलू मियां इलाके के एक खंते से अवैध कोयला निकालने घुसा था। इसी दौरान भूधसांन के कारण खदान धंस गयी। इसमें बबलू मियां की मौत दबने से हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है।ं
बताया जाता है कि इसी इलाके में एक ओर जहां अवैध खंतो की सीतीएल प्रबंधन द्धारा डोजरिंग कराया जा रहा था। तो दूसरी तरफ बबलू मियां कोयला चोरी करने सिमरियाधौड़ा के अवैध खंते में घुसा और भूधंसान के कारण खंते में दबने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। लेकिन तब तक बबलू मियां के शव को परिजन वहां से हटाकर अपने घर लेकर जा चुके थे। इस बीच पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



