रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।



