सारण। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत का उत्साह आज छपरा में भी देखने को मिला। इस जीत पर छपरा स्थित राजेंद्र महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अभाविप के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
यह भी पढ़े : गंडक के कटाव में 7.50 लाख का कचड़ा भवन विलीन, 70 से अधिक घर और 500 एकड़ फसल हो चुकी तबाह
अभाविप नेताओं ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों का यह जनादेश राष्ट्रहित, शिक्षा और सकारात्मक छात्र नेतृत्व पर युवाओं के अटूट विश्वास का प्रमाण है। देश का युवा अपनी प्राथमिकताओं और विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस क्षण को संगठन के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताते हुए सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।


