पलामू: जिले के हरिहरगंज की बटाने नदी में शनिवार को तीन दोस्तों के डूबने की घटना ने सोमवार को दर्दनाक मोड़ ले लिया। दो दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद तीसरे दोस्त टेनी का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही हादसे में लापता तीनों युवकों का पता चल गया है। हादसे में राजेंद्र साव की जान बच गई है, जबकि रितिक और टेनी की मौत हो गई।
यह भी पढ़े : आरएसएस कार्यालय पर हमले के आरोपित की जमानत पर सुनवाई तीन सितंबर को
तीनों युवक बिहार के औरंगाबाद जिले के मिनी बीघा गांव के रहने वाले थे। शनिवार को तीनों दोस्त पिकनिक मनाने के लिए पलामू के हरिहरगंज स्थित बटाने नदी पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान तीनों नदी में नहाने के लिए उतरे, लेकिन अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे।



