रांची: झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब हवाई सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। शनिवार सुबह दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। रांची एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने की वजह से विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट दिल्ली से रांची के लिए रवाना हुई थी। लेकिन रांची में खराब मौसम के कारण विमान को लैंड नहीं कराया जा सका। इसके बाद विमान को कोलकाता की ओर भेज दिया गया।
ये भी पढ़े : मतदाता सूची को लेकर निर्वाचन आयुक्त सख्त, बोले- कोई पात्र नागरिक वोटर बनने से न छूटे
बारिश से बिगड़ा झारखंड का मौसम
दरअसल, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार से ही राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश और तेज हवाओं के कारण ठंड भी बढ़ गई है।
लगातार खराब मौसम का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात पर भी दिखाई देने लगा है।




