जमशेदपुर: हावड़ा से जमशेदपुर आ रही टाटा स्टील एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। ट्रेन की C3 बोगी से आग और धुआं निकलता देख यात्री घबरा गए। स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय ट्रेन तेज रफ्तार से चल रही थी। C3 बोगी में आग लगने की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई और ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित उतार लिया गया। समय पर ट्रेन रुकने से बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़े : रांची में मौसम खराब होने से हवाई यातायात प्रभावित, इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट
इलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहे के घुसने से आग लगने की आशंका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहा घुसने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे आग लगी। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।




