रांची। झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। बुधवार को झारखंड मंत्रालय में विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 22 नवंबर 2026 को विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले 26वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
यह भी पढ़े : झारखंड कैबिनेट- सरकारी कर्मचारियों का 3 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने की सहमति दी। साथ ही उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।




