कोडरमा। झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक कोर कमेटी की एक बैठक झुमरीतिलैया साहू धर्मशाला मैं किया गया जिस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बेदू साव संचालन महामंत्री राजेंद्र सिंह ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य जिला सदस्यता प्रभारी सुनील यादव, केंद्रीय सचिव रामनाथ सिंह, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य भीम साव उपस्थित थे। इस बैठक में 25 सितंबर जनादेश समागम की तैयारी पर चर्चा की गई। सदस्यता प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि कोडरमा जिला से लगभग 3 हजार कार्यकर्ता 25 सितंबर के जनादेश समागम में रांची धुर्वा प्रभात तारा मैदान जाएंगे। पूरे जिले में इसकी तैयारी की जा रही है। इस बैठक मे डॉ जावेद, निजामुद्दीन, राम प्रसाद साहू, भुनेश्वर राणा, अंग लाल राम, अरविंद सिंह, मुन्ना शुक्ला, मुख्तार अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



