रांची। लॉकडाउन में फंसे करीब एक हजार युवा झारखण्ड पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आप सभी युवाओं का अभिनंदन है। लॉकडाउन में आपके द्वारा बिताए हर पल की पीड़ा का मुझे आभास है। अब आप अपने घर आ चुके हैं। मैं सभी बच्चों के अभिभावकों से कहना चाहता हूं कि आपके नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य की जिम्मेवारी सरकार की है। प्रशासन सही सलामत बच्चों को उनके घर तक पहुंचाएगा। विभिन्न जिलों के छात्र बस के माध्यम से अपने अपने घर को जाएंगे । रांची जिला के बच्चों को भी स्क्रीनिंग के बाद उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



