राँची । झारखंड सरकार झारखंड के बाहर फंसे लोगों को वापस झारखंड लाने के हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही वैसे लोग जो झारखंड से वापस अपने राज्य जाना चाहते हैं उनके लिए भी राज्य सरकार की है। इसके लिए सरकार के झारखंड सहायता पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है।
अन्य राज्य के वैसे व्यक्ति जो लॉक डाउन की वजह से झारखंड में फंसे हैं। वे अपने राज्य जाना चाहते हैं, तो झारखण्ड सहायता पोर्टल के वेब लिंक http://covid19reg.jharkhand.gov.in/ पर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजिकरण के बाद राज्य सरकार पंजिकृत लोगों को भेजने की व्यवस्था करेगी।
इस प्रकार करें पंजीकृत-
◆ राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए वेब लिंक http://covid19reg.jharkhand.gov.in/ पर जाएं
◆जारी रखें पर क्लिक करें
◆ पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नम्बर डाले और प्राप्त ओटीपी से अपने मोबाइल का वेरिफिकेशन कराएं।
◆अपना नाम और आधार संख्या दें।
◆आधार से नाम के मिलान के पश्चात अन्य सूचनाएं भरें।
◆ किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के लिए मेल करें [email protected] पर।